मुंह नहीं खुलता है क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:44

ट्राय करें ये आसान एक्सरसाइज और तरीके-

1- मुंह खोले और बंद करें: आपको बार-बार मुंह खोलना और बंद करना चाहिए. इस दौरान आप बिना किसी परेशानी के जितना हो सके अपना मुंह खोल सकते हैं. ऐसे में आपको अपना मुंह खोलने के बाद इसे 10 सेकेंड तक रोकना है. इस प्रक्रिया को दिन में 5 से 8 बार 10-10 बार दोहराएं, लाभ होगा.

2- मुंह को दायें और बांये घुमाएं: मुंह खोलने के बाद आप अपने मुंह और जबड़े को पहले बाईं ओर फिर दाईं ओर ले जाएं. इस तरह से प्रत्येक पोजीशन को 5 सेकंड के लिए रोकना याद रखें. यह भी ध्यान दें कि आप केवल अपने होंठ नहीं हिला रहे हैं? क्योंकि इसमें आपके जबड़े की मूवमेंट जरूरी होती है.

3- मुंह को स्ट्रेच करना: आपको अपना मुंह सामान्य से थोड़ा ज्यादा स्ट्रेच करना होगा. इसके लिए आप उंगलियों की मदद भी ले सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेच करने के बाद उस पोजीशन में 10 सेकेंड के लिए रुकें. 15-20 सेकेंड तक रुकने के बाद इसे फिर से 5 बार दोहराएं. ऐसा दिन में 5-8 बार करें.

4- oo-ee एक्सरसाइज: इसमें आपको सीधे बैठकर OO-EE बोलना है. OO और EE कहने के बाद 10 सेकंड के लिए इसी पोजीशन में रहें. इससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आएगा. धीरे-धीरे आप अपने मुंह को और ज्यादा स्ट्रेच कर पाएंगे. खिंचाव बढ़ने पर आपका मुंह खुल जाएगा.

अगर इन शुरुआती एक्सरसाइज और स्ट्रेच के बाद भी आपका मुंह नहीं खुल रहा है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. वह आपका मुंह नहीं खोलने का सही कारण बता पाएगा. कई बार मुंह का न खुलना पान मसालों के अलावा भी अन्य कारणों से हो जाता है. इसके लिए मेडकल सलाह जरूरी होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info